भालू के सिर पर फंसा टिन का डिब्बा। स्रोत : सोशल मीडिया
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश डल झील में टिन के डिब्बे में भालू का सिंर फंसे होने का वीडियाे वायरल होने के बाद वन विभाग की एक टीम भरमौर से मणिमहेश के लिए रवाना हुई। मंगलवार सुबह टीम ने धन्छौ से डल झील के लिए प्रस्थान किया।
टीम में वन्य प्राणी विभाग के दो रेंज अफसर सहित वन विभाग मंडल भरमौर की टीम शामिल है, जो कि, डल झील में उस भालू की तलाश करेगी और उसे रेस्क्यू करेगी।
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि आपदा के दौरान लंगर समिति के कई खाद्य उत्पाद वहां छूट गए थे। घी के टिन में खाना ढूंढने के चलते भालू ने मुंह डाल दिया होगा, जिस कारण वह अटक गया है। संवाद