फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: इस साल अब तक अवैध खनन पर वसूला 75,500 रुपये जुर्माना

Tue, 18 Nov 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की नदी, नालों और खड्ढों का सीना छलनी करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। थाना तीसा पुलिस ने इस वर्ष अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जनवरी से नवंबर तक 11 माह में कुल 51 अवैध खनन के चालान किए हैं और 75,500 जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार इन चालानों में से 11 मामलों में मौके पर ही जुर्माना वसूला गया, जबकि 40 चालान अदालत के माध्यम से निपटान के लिए भेजे गए।
थाना प्रभारी तीसा अशोक कुमार ने बताया कि अवैध खनन के नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ग्राम पंचायतों और सड़क के किनारे माइनिंग प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को समझाती है कि अवैध खनन पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है और इससे सरकारी राजस्व का नुकसान होता है। साथ ही, माइनिंग कानूनों का उल्लंघन करने पर लगने वाले जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की जानकारी भी दी जाती है। पुलिस की इस सक्रिय और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध माइनिंग पर काफी हद तक लगाम लगी है। स्थानीय लोगों ने भी थाना तीसा पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि पुलिस के ऐसे कदमों से आने वाले समय में अवैध खनन पूरी तरह समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें