कोर्स की अवधि 2 वर्ष होगी। इसमें ढाई साल का शैक्षणिक प्रशिक्षण और 6 महीने की अनिवार्य इंटर्नशिप शामिल है। इंटर्नशिप अवधि के दौरान स्टाइपंड दिया जाएगा। हॉस्टल सुविधा की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। प्रवेश परीक्षा 19 दिसंबर को एम्स परिसर में सुबह 10:30 बजे से होगी। इसमें बेसिक गणित, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 से 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। उसके बाद पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा।