सोनीपत। खरखौदा शहर के बाईपास पर पिस्तौल दिखाकर एक युवक को बंधक बनाने के बाद मारपीट कर तीन बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वार्ड-12 खरखौदा निवासी आयुष का कहना है कि वह बुधवार को देर शाम मैगी खाने अपनी आई-20 कार लेकर खांडा मोड़ बाईपास पर गया था। इसी दौरान तीन युवक जबरदस्ती उसकी कार में आकर बैठ गए और पिस्तौल के बल पर उसे कार में पीछे की सीट पर बैठा दिया। जिसके बाद वह उसे बंधक बनाकर सिसाना होते हुए समचाना की और ले गए जहां बीच रास्ते में मारपीट कर उसे खेतों में उतार दिया कार लेकर फरार हो गए। युवक अपने ताऊ के साथ मैन बाजार में जनरल स्टोर चलाता है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।