फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में कर रहे थे अवैध रुप से पशु कटान, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरसलघाट में अवैध रुप से पशु कटान का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। बुधवार शाम को नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में दबिश दी। जहां से दो पशु कटान कर रहे दो आरोपियों को दबोच लिया। साथ ही मौके से भारी मात्रा में मीट और कटान के उपकरण बरामद किए हैं।  नगर कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार शाम को नगर पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि नरसलघाट स्थित शहजाद के घर में आरोपी अवैध रुप से पशु कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर घर को घेर लिया। जिसके बाद घर के अंदर अवैध तरीके से पशु कटान कर रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। जिनकी शिनाख्त मकान मालिक शहजाद और फजलू निवासी मोहल्ला सरायधारी थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई। साथ ही मौके से 90 किलो भैंस का मीट और उसके अवशेष बरामद हुए। इसके अलावा मौके से पशु कटान के उपकरण आदि भी मिले हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें