फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कपास अनुसंधान में नवीन तकनीकों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी

Mon, 06 Jul 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 विद्या​र्थियों को कपास फसल की नवीनतम अनुसंधान के बारे में बताते हुए। प्रवक्ता।
विज्ञापन
सीआरडीएवी महिला महाविद्यालय और गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों का 21 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

फोटो - 23
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय स्टेशन में विद्यार्थियों के लिए सोमवार को 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान कपास फसल से जुड़े नवीनतम अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें सीआरडीएवी महिला महाविद्यालय ऐलनाबाद और गवर्नमेंट नेशनल कॉलेज सिरसा के 27 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनमें 23 छात्राएं महिला महाविद्यालय और 4 विद्यार्थी गवर्नमेंट कॉलेज के शामिल हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम संस्थान अध्यक्ष डॉ. एसके वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया है। डॉ. ओ. वाशिंगटन सिंह कार्यक्रम के समन्वयक के रूप में कार्य कर रहे हैं। डॉ. वाशिंगटन ने बताया कि विद्यार्थियों को कपास फसल से संबंधित अनुसंधान कार्य प्रयोगशाला गतिविधियों और वैज्ञानिक परियोजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रक्रिया भी समझाई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ऋषि कुमार, डॉ. सतीश सैन, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमरप्रीत सिंह, डॉ. सुभाष चन्द्र, वरिष्ठ तकनीकी सहायक सतपाल सिंह, तकनीकी सहायक संजीव कुमार तथा रामप्रताप विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें