फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस स्टैंड पार्किंग में युवक पर डंडों से हमला

Mon, 06 Jul 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बस स्टैंड पार्किंग में पांच युवकों ने एक युवक पर डंडों से हमला कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।



पुलिस को दिए बयान में दीपक निवासी गांव हांडीखेड़ा ने बताया कि बेगू रोड पर उसकी सैलून की दुकान है। तीन जुलाई को दोपहर के समय वह किसी काम से बस स्टैंड गया था। पार्किंग गेट के पास सुनील, हंटर, राजेश, गुरी व आकाश सहित पांच अन्य युवकों ने उसे घेर लिया और उसपर डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक के अनुसारए कुछ दिन पहले उसका उक्त युवकों से झगड़ा हुआ था। इसलिए उस पर हमला किया गया। जांच अधिकारी राजपाल का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें