फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पेयजल सप्लाई नियमित नहीं, जताया रोष

विज्ञापन
पानी के इंतजार में बाल्टी लेकर खडी महिलाएं
विज्ञापन
दादू रोड पर वार्ड पांच की मनोज कुल्चे वाली गली में कुछ दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं आ रही
विज्ञापन

गलीवासी बोले-शहर में कुछ क्षेत्र में दिन में कई बार पानी की सप्लाई दी जा रही
फोटो - 28
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित नहीं हाेने से संकट का सामना करना पड़ रहा है। जन-स्वास्थ्य विभाग करीब दो वर्ष से शहर में कुछ क्षेत्र में एक दिन छोड़ कर पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। जिससे पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का संतुलन बना रहे। इसके बावजूद शहर के कई क्षेत्र ऐसे है जहां पर्याप्त मात्रा में पेयजल की सप्लाई नहीं पहुंच रही। इसको लेकर सोमवार को दादू रोड पर वार्ड पांच की मनोज कुल्चे वाली गली के लोगों ने कुछ दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं आने पर लोगों ने रोष जताया।

गलीवासी आशु मैहता ने कहा कि गर्मी के मौसम में हर बार पानी की सप्लाई को लेकर परेशानी का सामना करना पडता है। उनकी गली में हर समय पेयजल की समस्या बनी रहती है। विभाग के कर्मचारियों को बार-बार कहने के बाद भी गली में पानी की सप्लाई सही नहीं आती है। इस कारण गलीवासियों को परेशानी का सामना करना पडता है। उन्होंने कहा कि पानी की सप्लाई का कोई समय भी निश्चित नहीं होने के कारण महिलाओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड रहा है।
विज्ञापन

गलीवासी नीतू सिंगला ने कहा कि शहर में कुछ क्षेत्र में दिन में कई बार पानी की सप्लाई दी जा रहा है ओर उनकी गली में एक दिन छोड़ कर सप्लाई दी जाती है परंतु अब तो कई दिनों से उनकी गली में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। इस कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। यही नहीं महिलाओं को कपड़े धोने सहित अन्य काम के लिए अपने सगे-संबंधियों के पास दूसरे मोहल्लों में जाना पड रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि पानी की सप्लाई को सुचारु बनाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को कई बार कह चुकी है परंतु आज तक सप्लाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। इस सबंध में विभाग के जेई नरेंद्र भांभू ने कहा कि दो दिन बिजली की सप्लाई बाधित होने के कारण कुछ एरिया में पानी की सप्लाई कम हुई थी। नहरबंदी के कारण पानी की समस्या पेश आ रही है। एक- दो दिन में आपूर्ति में सुधार हो जाएगा। इस मौके पर पूनम गर्ग, रानी देवी, सुमन रानी, आशा मैहता, मलिका रानी, पलक, नीतू सिंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें