फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महंगाई के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन आज

Mon, 01 Jun 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व पार्टी प्रवक्ता महावीर शर्मा ने संयुक्त रूप से बयानजारी करते हुए कहा कि 2 जून को इनेलो की ओर से देश-प्रदेश में बढ़ी महंगाई के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में निरंतर बढ़ रही बिजली की अघोषित कटौती, पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ौतरी से लोगों में रोष है।
इनेलो पदाधिकारियों ने कहा कि जनता के हितों के लिए समर्पित इनेलो 2 जून को सुबह 10 बजे उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करेगी। इसका नेतृत्व डबवाली के इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला व रानियां के विधायक अर्जुन सिंह चौटाला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त मुद्दों को लेकर हरियाणा के राज्यपाल के नाम उपायुक्त सिरसा के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। दोनों पार्टी पदाधिकारियों ने चेताया कि यदि सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए जल्द ही कोई कदम न उठाया तो इनेलो गंभीर कदम उठाने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें