फोटो 43
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। चौकी गोल बाजार पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गश्त के दौरान सड़क पर मिले लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व नकदी असल मालिक को लौटा दी।
चौकी गोलबाजार प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि 25 फरवरी की रात्रि एएसआई जगजीत सिंह साथी कर्मचारी एसपीओ रणवीर सिंह के साथ मंडी डबवाली में नियमित गश्त पर थे। गश्त के दौरान जब वे परशुराम चौक मंडी डबवाली पर पहुंचे तो सड़क पर पॉलिथीन संदिग्ध अवस्था में मिला। उन्होंने पॉलिथीन को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमे सोने-चांदी के गहने व नकदी मिली। इसके अलावा, एक आधार कार्ड मिला, जो सुखदेव सिंह निवासी पथराला जिला बठिंडा का था। पुलिस ने आधार कार्ड से मिली जानकारी के आधार पर असल मालिक का पता लगाया। आवश्यक पहचान व दस्तावेज सत्यापन के बाद गहने व नगदी को उसके असल मालिक को सुपुर्द कर दिया गया ।