फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दशमेश नगर में पानी संकट पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, लगाया जाम

Fri, 27 Feb 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते हुए महिलाए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के कंगनपुर रोड पर स्थित दशमेश नगर में पिछले 6 महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। वीरवार को इलाके की महिलाओं ने इस समस्या से तंग आकर कंगनपुर रोड पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया।
गुस्साईं महिलाओं ने प्रशासन, जन स्वास्थ्य विभाग और नगर पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि वे कई बार शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने अपनी परेशानियां बताते हुए कहा कि पानी न आने से घरों में बुनियादी कामकाज ठप हो गए हैं। नहाना, खाना बनाना और सफाई जैसी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन

कई बार उन्होंने 600 रुपये प्रति टैंकर देकर पानी मंगवाया, लेकिन अब टैंकर चालक भी इलाके में आने से इन्कार कर रहे हैं। इसका मुख्य कारण दशमेश नगर की सड़कों की बदहाल स्थिति है, जो इतनी खराब हो चुकी है कि वाहन चलाना मुश्किल हो गया है।
इसी वजह से दूध और गैस सिलिंडर सप्लायर भी इलाके में प्रवेश नहीं कर रहे। धरने की सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन मौके पर पहुंचे और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन

परेशानियां देखकर नेता चुप बैठे हैं : प्रदर्शन में शामिल सीमा रानी ने बताया कि पार्षद बार-बार कहते हैं कि वे कुछ नहीं कर सकते। सत्ताधारी नेताओं पर भी आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कहा कि वे उनकी परेशानियां देखकर भी चुप बैठे हैं। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे वोट नहीं देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें