फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन







सिरसा। शहर के नोहरिया बाजार से एक नाबालिग लड़की को बहलाकर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद अफसार बिहार के जिला सहरसा के गांव बथनाहा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ पहले से दर्ज प्राथमिकी में पॉक्सो एक्ट जोड़ दिया है।





22 जून को नोहरिया बाजार में किराये के मकान में रहने वाले शख्स ने शहर थाना में शिकायत दर्ज थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी दुकान से सामान लाने का कहकर घर से बाहर गई थी लेकिन नहीं लौटी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अफसार को महाराष्ट्र से काबू कर नाबालिग को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे महाराष्ट्र में कई जगहों पर ले गया और जबरन उससे दुष्कर्म किया।
पुलिस प्रवक्ता राजपाल का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें