फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पंजाब से हेरोइन लेकर सिरसा आए दो युवकों को दबोचा

Thu, 19 Feb 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी ।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने वीरवार को लाल बत्ती चौक पर दो युवकों से 20 लाख रुपये कीमत की 102.03 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी फतेह सिंह कॉलोनी अमृतसर व मनदीप सिंह निवासी गांव मुलाचक जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि वीरवार दोपहर एएनसी सिरसा की एक टीम सांगवान चौक से लाल बत्ती चौक की ओर जा रही थी। सालासर मंदिर के पास पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने पीछा करके उन्हें दबोच दिया। तलाशी लेने पर लवप्रीत सिंह के पास 50 ग्राम 71 मिलीग्राम हेरोइन व मनदीप सिंह के पास 51 ग्राम 32 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त हेरोइन पंजाब के तरनतारन क्षेत्र से लेकर आए थे। इसे सिरसा में सप्लाई किया जाना था। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान सप्लायर व तस्करी के नेटवर्क तलाशा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें