रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर-5 में करीब साढ़े सात हजार की आबादी और 3800 मतदाताओं के बावजूद बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। वार्ड में वर्षों पुरानी और संकरी सीवर लाइन के कारण आए दिन सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर जाता है।
इससे दूषित पानी फैलने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब तक पुरानी सीवर लाइन को बदलकर बड़ी लाइन नहीं बिछाई जाती, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।
अवैध रूप से बनाए गए डंपिंग यार्ड और जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कई बार सफाई कराने के बावजूद लोग कूड़ा खुले में फेंक देते हैं जिससे बदबू फैलती है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
साधुशाह मोहल्ला सहित कई क्षेत्रों में सड़क किनारे कूड़े के ढेर आम दृश्य बने हुए हैं। पेयजल पाइपलाइन की आपूर्ति भी सुचारू नहीं है जिससे लोगों को पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है। हालांकि, बीते पांच वर्षों में वार्ड में विकास कार्य भी हुए हैं।
करीब 35 से अधिक गलियों को सीमेंटेड बनाया गया है। कम्युनिटी सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का सुंदरीकरण कराया गया है। अवैध डंपिंग यार्ड हटवाने के साथ कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं जिससे लोगों को आंशिक राहत मिली है।
पांच वर्ष के दौरान डेढ़ करोड़ से अधिक के विकास कार्य कराए जिनमें साधूशाह में कम्यूनिटी सेंटर, घीसा की ढाणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सुदरीकरण कराने के साथ ही स्कूल को मॉडल स्कूल का दर्जा दिलाया। सभी गलियों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई है। अनेक लोगों की पीपीपी ठीक कराने के साथ बुढ़ापा, विधवा व विक्लांग पेशन बनवाई है। वार्ड में वर्षों पूर्व डाली गई पुरानी सीवर लाइन को बदलवाने के लिए प्रयासरत है।
-एडवोकेट लोकेश यादव, निवर्तमान पार्षद वार्ड- 5
हमारे वार्ड में पीने के पानी की समस्या लंबे समय बनी हुई है। सफाई के अभाव में सीवर ओवरफ्लो हो रहे है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिजली की तार लटकी हुई है जो कभी भी हादसे के कारण बन सकते हैं।
-मोहन यादव, वार्डवासी
-
हमारे वार्ड में अंधेरा छाया रहता है। हर गली मे स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं लेकिन कोई-कोई जलती है। वार्ड की सफाई व्यवस्था भी बहुत खराब है। जगह-जगह कूड़े के ढ़ेर लगे हुए हैं।
-सुरेश यादव, वार्डवासी
-
वार्ड में कई मोहल्लों में सड़कें टूटी हुई है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बेसहारा पशुओं के जमावड़े से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वार्ड की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
-राजेश यादव, वार्डवासी
-
वार्ड में अवैध रूप से डंपिंग यार्ड बनाए गए हैं। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कई बार सफाई कराने के बावजूद लोग कूड़ा खुले में फेंक देते हैं जिससे बदबू फैलती है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है।
-संजय शर्मा, वार्डवासी
वार्ड में बदहाल सड़कों की समस्या थी लेकिन इन पांच वर्षों में सड़कों को वार्ड की सभी सड़कों को सीमेंटेड बनाने से लोगों को काफी लाभ हुआ है। बिजली व पेयजल आपूर्ति भी पहले से काफी अच्छी हो गई है। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था भी काफी ठीक है।
-पायल शर्मा, वार्डवासी
वार्ड में लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद
वार्ड में लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद
वार्ड में लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद
वार्ड में लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद
वार्ड में लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद
वार्ड में लगा कूड़े का ढ़ेर। संवाद