फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं को प्राथमिकता पर हल करें : डॉ. कृष्ण

Wed, 17 Jun 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय परिसर में पौधरोपण करते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
बावल। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित उपमंडल स्तरीय तीन दिवसीय समाधान शिविर का शुभारंभ विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने मुख्य बाजार में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उपमंडल कार्यालय परिसर में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में महिलाओं, युवाओं, किसानों और आम नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने उपमंडल कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
विज्ञापन

बरसात के मौसम को देखते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को नालों और सीवरों की समय रहते सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि जलभराव, सीवर जाम और ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
इंसेट

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहां भर्ती मरीजों का हालचाल पूछा। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के साथ शालीनता से व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें