पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया। यह 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित किया गया। स्वयंसेवकों ने गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। रैली कॉलेज से शुरू हुई और रेड लाइट चौक, जवाहर मार्केट और इंसार चौक तक निकाली गई। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें बीबीए प्रथम वर्ष की ईशा प्रथम, बीसीए तृतीय वर्ष के देवव्रत द्वितीय और बीए द्वितीय वर्ष की दिशा और बीए द्वितीय वर्ष की नीतू तृतीय रहीं। सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत की शपथ लेकर अभियान का समापन किया।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि स्वच्छता न केवल हमारे जीवन का आधार है बल्कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी खुशबू और बीए तृतीय वर्ष की स्वयंसेविका वंशिका, बीए द्वितीय वर्ष से स्वयंसेवक मनोज ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. आनंद ने तीनों प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी एनएसएस इकाई द्वारा किया गया जिसमें 60 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. सुनीता रानी रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ आर्ट्स के एमएफए प्रथम की को मोनिका ने प्राप्त किया। 27 को स्वच्छता ही सेवा विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निर्णायक डॉ. मोनिका और डॉ. नीतू मनोचा रहीं।