फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गोहाना रोड पर फ्लाईओवर के नीचे बने गहरे गड्ढे बने परेशानी

Sat, 04 Oct 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गोहाना रोड फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों का सड़क से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। रोजाना बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अन्य वाहन चालकोंं को भी सड़क से गुजरते समय हादसे का खतरा सताता है। स्थानीय लोगोंं व राहगीरों ने कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है।
अनिल अरोड़ा किशनपुरा पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें