फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआई को दिए सेल्फ डिफेंस के टिप्स

Tue, 18 Feb 2014 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तर पर सरकारी स्कूलों के पीटीआई को सेल्फ डिफेंस के टिप्स दिए गए और उनको प्रेक्टिकल कराया गया। शिविर के पहले दिन सभी पीटीआई भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत सोमवार को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में पीटीआई का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 90 में से 80 से पीटीआई पहुंच सके। जिला परियोजना अधिकारी आरसी जैन ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पीटीआई पर स्कूल का माहौल बनता है। उनको स्कूल का माहौल बेहतर बनाने में स्कूल प्रमुख का योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूली छात्र-छात्राओं को सेल्फ डिफेंश के गुर आने चाहिए। एक पीटीआई अपने पीरियड में यह सब कर सकता है। उनको अब नियमित रूप से सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाने होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उनको पहले प्रशिक्षण लेने की आवश्यकता है। मास्टर ट्रेनर नसीम अंसारी ने सेल्फ डिफेंस व सेवा राम ने योगा के बारे में जानकारी दी। पीटीआई की थ्यूरी कराने के बाद प्रेक्टिकल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें