नारनौल। निजामपुर में वीरवार की रात तीन दुकानों व एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसमें दुकानदारों का लाख रुपये का सामान नुकसान हुआ है।
जिला फायर अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि वीरवार की रात 12 बजे निजामपुर में आग लगने की सूचना मिली थी। दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि एक परचुन, एक हार्डवेयर, एक रेस्टोरेंट समेत चार दुकानों में आग लगी थी। आग से लाखों रुपये का सामान चल गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट हो सकता है।