किसानों के विरोध के बीच उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के समर्थन में उतरी डूमरखां की महिलाएं
अमर उलाजा ब्यूरो
जींद। एक सप्ताह पहले उचाना में जेजेपी कार्यालय में पहुंचे उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला के निजी सचिव जगदीश सिहाग का किसानों द्वारा विरोध करने के बाद अब उनके समर्थन में भी महिलाएं उतर आई। डूमरखां गांव की महिलाओं ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंदर सिंह, उनकी पत्नी व उचाना की पूर्व विधयक प्रेमलता, बेटे हिसार से बीजेपी सांसद ब्रिजेन्द्र सिंह नियमित रूप से अपने कार्यक्रम कर रहे हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला को ही किसान क्यों निशाना बना रहे हैं। महिलाओं ने कहा कि इससे साफ है कि किसान आंदोलन के नाम पर राजनीति हो रही है।