फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं 28 तक करें आवेदन : शशि बाला

Tue, 07 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा महिला विकास निगम की जिला प्रबंधक शशि बाला ने बताया कि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) हरियाणा निवासी लड़कियों/महिलाओं के लिए अशोका ले लैंड ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान में 21 दिन का चालक प्रशिक्षण एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। अंतिम तिथि 28 अक्तूबर है।
विज्ञापन


पात्रता मानदंड में हरियाणा राज्य की मूल निवासी। आयु 18-45 वर्ष। शैक्षणिक योग्यता: कम से कम 12वीं पास (उच्चतर योग्यता को वरीयता)। अच्छी दृष्टि (रंग दृष्टिहीनता न हो)। वैध लर्नर लाइसेंस धारक और बीपीएल या वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम वाले परिवार की महिला/लड़की शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को 1,000 रुपये का वजीफा दिया जाएगा। इच्छुक और पात्र महिलाएं 28 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें