फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल करें : डॉ. रामपाल

Tue, 07 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
06KHT_Mव्याख्यान देते हुए डॉक्टर रामपाल। - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ढांड। बाबू अनंत राम जनता महाविद्यालय, कौल में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रामपाल, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने आहार में पौष्टिक तत्वों को शामिल

करना चाहिए।

संतुलित आहार पर इस एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन महिला प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रामपाल, आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि संतुलित आहार हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें अपनी खान-पान की आदतों में बदलाव लाकर पौष्टिक तत्वों को शामिल करना चाहिए, जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और जंक फूड से बचाव करना।

उन्होंने बताया कि स्वस्थ आहार न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत करता है। यह ऊर्जा

प्रदान करता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और हमें स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का महत्व भी बढ़ गया है। विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन


इस व्याख्यान के माध्यम से छात्र-छात्राएं संतुलित आहार के महत्व को समझेंगे और इसे अपने जीवन में अपनाएंगे।

मंच का संचालन डॉ. नैन्सी गुलाटी ने किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप, डॉ. कोमल, डॉ. सुरभि, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. विषंभर, डॉ. राधिका खन्ना और डॉ. सोनिया भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें