गुहला चीका। राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में ब्लॉक स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और यातायात नियमों की सीख देना था। परीक्षा में ट्रैफिक सिग्नल, सड़क सुरक्षा नियमों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने संबंधी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए।
कार्यक्रम में बीईओ ऑफिस से पहुंची वंदना ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बलविंदर सिंह, कार्यवाहक इंचार्ज, ने परीक्षा की शुरुआत की और विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार, लक्ष्मी नारायण, प्रियंका शर्मा, अनीशा ग्रोवर, विभा रानी, विमला रानी, आशा रानी, रिंकी रानी, ममता, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे। संवाद