{"_id":"6a899a5472c776787f09bf2c","slug":"video-youths-throat-slit-by-chinese-kite-string-life-saved-after-three-stitches-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चाइनीज डोर से युवक का गला कटा, तीन टांके लगाकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज डोर से युवक का गला कटा, तीन टांके लगाकर बचाई जान
कैथल। शनिवार दोपहर सेक्टर-18 के रास्ते से बाइक पर गुजर रहे नरवाना के मोहल्ला खेड़ा निवासी जोगिंदर के गले में चाइनीज डोर फंस गई। डोर से गर्दन बुरी तरह कट गई। गर्दन पर करीब तीन सेंटीमीटर गहरा घाव हो गया और खून निकलने लगा। घायल को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने घाव पर तीन टांके लगाकर उपचार किया। समय पर इलाज मिलने से उसकी हालत बिगड़ने से बच गई। जोगिंदर ने बताया कि वह अपने बच्चे को उपचार के लिए कैथल के निजी अस्पताल में लेकर आ रहा था। सेक्टर-18 के रास्ते में अचानक डोर उसके गले से टकराकर लिपट गई। इससे गर्दन पर कट लग गया। चोट लगने के बाद वह जिला नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा।
प्रशासन ने चाइनीज डोर की खरीद, बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद इसके इस्तेमाल से हादसा होने पर प्रतिबंधित डोर की उपलब्धता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चिकित्सकों ने तुरंत किया उपचार
आपातकालीन विभाग में तैनात डॉक्टर यशवीर ने बताया कि जोगिंदर की गर्दन पर करीब तीन सेंटीमीटर गहरा घाव था और खून निकल रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद घाव पर तीन टांके लगाए गए। हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। विदित रहे कि इससे पहले शनिवार को भी एक युवक की गर्दन में चाइनीज डोर फंस गई थी। डॉक्टर यशवीर ने कहा कि चाइनीज डोर बेहद धारदार होती है और इसकी चपेट में आने से गंभीर चोट लग सकती है। उन्होंने लोगों से ऐसी डोर का इस्तेमाल नहीं करने तथा बिक्री या उपयोग की जानकारी संबंधित विभाग को देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।