फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शाम 6.40 के बाद दिल्ली जाने वाली बसों के लग जाते हैं ब्रेक

विज्ञापन
कैथल के बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कैथल। शहर के बस डिपो से शाम 6:40 के बाद दिल्ली के लिए बसें नहीं चलती हैं। इससे सोनीपत, करनाल और पानीपत के दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डिपो से शाम 6:40 के बाद दिल्ली रूट पर जाने वाली बसों के ब्रेक लग जाते हैं। इसके बाद बस स्टैंड पर दिल्ली जैसे मुख्य मार्गों पर देर शाम कोई सरकारी बस उपलब्ध नहीं होती।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा- रूटों पर पर्याप्त यात्री नहीं
परिवहन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि देर शाम को इस रूट पर पर्याप्त यात्री नहीं मिलते हैं। इस घाटे से बचने के लिए शाम की बसों को बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर यात्रियों में कपिल गुर्जर और सुरेश ने कहा कि शाम के समय बस स्टैंड पर सैकड़ों लोग मौजूद रहते हैं। बसें न मिलने के कारण यात्रियों को मजबूरन निजी वाहनों, निजी बसों या ऑटो का सहारा लेना पड़ता है, जो असुरक्षित और महंगे हैं।
बेड़े में लगातार घट रही बसों की संख्या
डिपो में बसों की संख्या लगातार घट रही है। पुरानी बसों के समय पर जर्जर होने और उनके बदले नई बसें बेड़े में शामिल न होने से रूट प्रभावित हो रहे हैं। डिपो के पास पर्याप्त स्टाफ और चालकों की भी कमी है। इस कमी के कारण कई महत्वपूर्ण लोकल और लंबे रूट की समय-सारणी को छोटा या पूरी तरह बंद कर दिया गया है। 250 बसों की जगह 160 बसों से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएम विपुल कुमार का कहना है कि सामंजस्य बैठाकर बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें