फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस से होता है युवाओं में राष्ट्रभक्ति का निर्माण : सतीश मच्छाल

विज्ञापन
राज्य स्तरीय विशेष शिविर के दौरान आयोजक। स्वयं - फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।
विज्ञापन
कैथल। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों का राज्य स्तरीय विशेष शिविर पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा समन्वयक अधिकारी व प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई कैथल सतीश मच्छाल ने की। उन्होंने कहा कि आज का युवा नशीले पदार्थों और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के कारण अपने स्वास्थ्य व भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है। छात्र जीवन में अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना अत्यंत आवश्यक है, तभी विद्यार्थी एक सफल व जिम्मेदार नागरिक बन सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवा अधिकारिता व उद्यमिता विभाग, हरियाणा की ओर से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। उनके माध्यम से युवाओं को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। विभाग की ओर से प्रदेश के प्रत्येक गांव व कस्बे में युवा क्लब गठन का अभियान चलाया जा रहा है। इन युवा क्लबों के माध्यम से सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और सरकार की ओर से उन्हें वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्वयंसेवकों की ओर से विद्यालय परिसर में दो घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें लगभग तीन से चार ट्रॉली कूड़ा-कचरा एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी सुनील, हिमांशु एवं सीमा (हिसार), जसवंत, नवीन कुमार, सुनील संधु, डॉ. शिशुपाल, शमशेर सिंह मलिक, नवीन बंसल, प्रशांत उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय विशेष शिविर के दौरान आयोजक। स्वयं- फोटो : जनसुनवाई के दौरान फरियाद सुनतीं डीएम अन्नपूर्णा गर्ग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें