फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो माह में 24 स्थानों पर छापा, 24 नमूने मिले फेल

Sat, 22 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने गत दो माह में 24 स्थानों पर छापेमारी की और विभिन्न खाद्य सामग्री के 51 नमूने लिए, जिनमें से 24 नमूने फेल पाए गए। संबंधित प्रतिष्ठानों के 13 संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने बताया कि नोटिस प्राप्त करने वाले संचालक सामग्री के सैंपल के खिलाफ अपील कर सकते हैं, उसके बाद नियमानुसार जुर्माना या अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दिवाली के समय मिठाइयों की अधिक खपत को देखते हुए विभाग ने 19 जगहों पर जाकर दुकानों और गोदामों में छापेमारी की। इस दौरान रसगुल्ले, मिल्क केक, बेसन, तेल, खोवा, पनीर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस महीने भी विभाग ने कलायत, पाई, कांगथली और सीवन में पांच अलग-अलग जगहों पर छापा मारकर लगभग 19 सैंपल लिए। साथ ही लगभग 2000 किलो पनीर, 25,000 लीटर दूध नष्ट, और 2300 लीटर पाम आयल, 1600 किलो घी, 3750 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सील किया गया। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, और यदि फेल पाए गए तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी डॉ. पवन चहल ने चेतावनी दी कि नकली घी, रंग, बेसन और मिलावटी दूध उत्पाद इस्तेमाल करने वाले किसी भी दुकानदार या फैक्टरी संचालक को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी मिलावटी मिठाइयाँ और उत्पाद खाद्य विषाक्तता, एलर्जी, लीवर और किडनी संबंधी बीमारियाँ पैदा कर सकते हैं।

n
8 अक्तूबर: पांच जगहों पर 9 सैंपल।

n
10 अक्तूबर: चार दुकानों से 10 सैंपल।

n
13 अक्तूबर: बीकानेर से चंडीगढ़ जा रही बस में 2300 किलो मावा बरामद।

n
14 अक्तूबर: चीका में 14 सैंपल।

n
18 अक्तूबर: कैथल की फैक्टरी में क्विंटल्स में रसगुल्ले नष्ट।

n
14 नवंबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांगथली में पनीर की फैक्टरी को सील किया।

n
15 नवंबर को अतिरिक्त अनाज मंडी के सामने फैक्टरी में चमाचम बरामद।

n
17 नवंबर को सीवन में गड्ढा खोदकर नकली पनीर नष्ट किया गया।

n
20 नवंबर को पाई गांव में दूध की डेयरी पर रेड कर पांच सैंपल लिए गए।

n
20 नवंबर को कलायत में दुर्गा डायरी को सील करते हुए हजारो लीटर नकली दूध और पनीर नष्ट किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें