जींद। एडीसी प्रदीप कुमार ने समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक में आमजन की समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण समाधान को प्राथमिकता बताते हुए लंबित, रिजेक्ट और दोबारा खोली गई शिकायतों के निपटारे के निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा, शिकायतों का निस्तारण केवल आकडे कम करने के लिए नहीं, बल्कि वास्तविक समस्या का नियमानुसार समाधान हो। बिना उचित जाच के शिकायत रिजेक्ट न करें और शिकायतकर्ता को कार्रवाई की जानकारी दें। उन्होंने रिजेक्ट शिकायतों की रैंडम जाच और लंबित, रिजेक्ट व दोबारा खोली गई शिकायतों पर व्यक्तिगत ध्यान देने को कहा। अधिकारियों को देरी से बचने, नियमित निगरानी करने और शिकायतकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर जानकारी लेने के निर्देश दिए। प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से निस्तारण में तेजी व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगराधीश मोनिका रानी, उप जिलाधिकारी सत्यवान मान और पुलिस उपाधीक्षक ऋषभ सोढ़ी मौजूद रहे।