फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Two convicted of attempted murder sentenced to seven years in prison.

Jind News: हत्या के प्रयास के दो दोषियों को सात साल कैद

Sat, 22 Aug 2026 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two convicted of attempted murder sentenced to seven years in prison.
जींद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फैसला सुनाया है। अदालत ने रामराय निवासी अमरजीत उर्फ जीतो और गुलाब उर्फ डेडू को दोषी करार दिया है। उन्हें सात साल कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन

जुर्माना नहीं भरने पर इन दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला थाना सदर सफीदों में 17 दिसंबर 2022 को दर्ज किया गया था। पानीपत निवासी संदीप ने इस संबंध में एफआईआर कराई थी। संदीप ने बताया कि उसके मामा के घर गांव मुआना में राहुल का जन्मदिन समारोह था। समारोह के दौरान डीजे पर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद वह मंजीत और अजय के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप था कि गांव मुआना आईटीआई के पास दो बाइक पर सवार युवकों ने उन पर हमला किया। उन्होंने पहले हवाई फायर किए और फिर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें मंजीत को दो और अजय को एक गोली लगी थी। पुलिस ने अमरजीत उर्फ जीतो और गुलाब उर्फ डेडू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया गया, जिसके बाद से मामला विचाराधीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed