फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ

Sun, 14 Jun 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी29: सतपाल ब्रह्मचारी। - फोटो : चंद्रयान का बनाया मॉडल। स्रोत: विज्ञान क्लब
विज्ञापन
जींद। जुलाना कस्बे के लोगों की काफी समय से चली आ रही रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मांग अब पूरी होगी। रोहतक-जींद रेलवे लाइन पर स्थित समपार फाटक पर आरओबी निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना की व्यवहार्यता जांच और परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है तथा रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने शनिवार को बताया कि उन्होंने नौ मार्च को लोकसभा में जुलाना रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस मांग को लेकर आवाज उठा रही थी और अब परियोजना को स्वीकृति मिलना जुलाना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सांसद ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में फाटक बंद होने के दौरान लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। इसके अलावा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को संसद में मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए वह निरंतर काम कर रहे हैं। सतपाल ब्रह्मचारी ने उम्मीद जताई कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और निर्धारित समय में इसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें