{"_id":"6a8753dace2e3ba93304b65c","slug":"we-are-not-against-love-marriage-but-parental-consent-is-necessary-jind-news-c-199-1-sroh1009-158780-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज के खिलाफ नहीं पर माता-पिता की सहमति जरूरी : माजरा खाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव मैरिज के खिलाफ नहीं पर माता-पिता की सहमति जरूरी : माजरा खाप
विज्ञापन
20जेएनडी04: लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप और समलैंगिक विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों में बदलाव क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। माजरा खाप पंचायत ने लव मैरिज, लिव-इन और समलैंगिक विवाह से जुड़े कानून में बदलाव की मांग उठाई है। खाप ने कहा कि वह प्रेम विवाह के खिलाफ नहीं है लेकिन शादी से पहले माता-पिता की सहमति जरूरी है। खाप का मानना है कि लिव-इन, समलैंगिक और समगोत्र विवाह ठीक नहीं हैं। इन्हें रोका जाए।
वीरवार को जिले के रूपगढ़ गांव में हुई 36 गांवों की बैठक में माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह सिंधु और महासचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि सरकार और विपक्षी दलों को आगामी विधानसभा सत्र में लव मैरिज, लिव-इन रिलेशनशिप समेत सभी मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करें। मांगों को ध्यान में रखकर संशोधन विधेयक लाएं।
खाप ने आरोप लगाया कि सरकार और विपक्षी दल अभी इन संवेदनशील मुद्दों पर कानूनी बदलाव को लेकर गंभीर नहीं हैं। कहा, सरकार यदि विधेयक नहीं लाना चाहती तो विपक्षी दल निजी विधेयक लाएं। आरोप लगाया कि सियासी पार्टियां समाज को विभिन्न मुद्दों में बांटकर राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से तैयार कराया ड्राफ्ट
खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने कहा कि खाप पंचायतों ने हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं की मदद से इन मुद्दों पर एक ड्राफ्ट तैयार कराया है। इसके आधार पर सरकार के समक्ष मांगें रखी जाएंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत का भी प्रयास कर रहे हैं। सरकार के साथ जल्द बैठक होने की संभावना भी है। इसमें खाप पंचायतें सरकार के सामने कानून में संशोधन की मांग करेंगी। खाप प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा सत्र में सरकार इन मुद्दों पर चर्चा भी करेगी।
-- -- -