फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एग्री स्टैक, ऑटो म्यूटेशन और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी के निर्देश

Sat, 22 Aug 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एग्री स्टैक में किसानों के रजिस्ट्रेशन, ऑटो म्यूटेशन तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। इन कार्यों में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह निर्देश डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में इन कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को 24 अगस्त तक निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि एग्री स्टैक के माध्यम से किसानों से संबंधित डाटा को व्यवस्थित एवं अपडेट किया जा रहा है। किसानों का सही डाटा उपलब्ध होने से उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करने और रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ऑटो म्यूटेशन के लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने तथा प्रतिदिन प्रगति की निगरानी के निर्देश दिए। डिजिटल क्रॉप सर्वे में फसल संबंधी डाटा सही एवं समय पर दर्ज करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीआरओ राजकुमार और राजेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें