फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों में समाजसेवा किया जागरूक

Sat, 15 Nov 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी31 : सीआरएसयू में ​शिविर के दौरान सफाई करते एनएसएस के स्वंयसेवक। स्रोत विवि - फोटो : poni news
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत शुक्रवार को सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाजसेवा, नेतृत्व, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कुलपति प्रो. डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि एनएसएस युवाओं को समाज की वास्तविक जरूरतों से जोड़कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करता है। एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. नवीन लडवाल ने बताया कि स्वयं से पहले आप की भावना के साथ स्वयंसेवकों ने सफाई अभियानों, जागरूकता रैलियों और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लगभग 300 स्वयंसेवकों ने योग, स्वास्थ्य जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान और जनहितकारी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें