फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिशन बुनियाद का शेड्यूल जारी, 13 से पंजीकरण शुरू

Sat, 15 Nov 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी35 : जिला ​​शिक्षा अ​​धिकारी कार्यालय,जींद। संवाद - फोटो : poni news
विज्ञापन
जींद। शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद को लेकर पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है जिसके तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाएंगे। 13 से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है। मिशन बुनियाद के लिए राजकीय विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
बुनियाद प्रोग्राम में चयन तीन चरणों की परीक्षा के आधार पर होता है जो विद्यार्थी लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लेते हैं वे कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई बुनियाद केंद्रों पर करते हैं।
विज्ञापन

पूरे हरियाणा में विभाग द्वारा 103 बुनियाद केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जबकि जिले में पांच केंद्र सक्रिय हैं। चयनित विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्री, वर्दी और यातायात सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विभाग की ओर से प्रदान की जाती हैं।
शेड्यूल पहला चरण
13 नवंबर से पंजीकरण व स्कूल लेवल अभियान शुरू हो चुका है। 14 नवंबर से खंड स्तर पर अभियान शुरू होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रथम चरण की परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 दिसंबर को डाउनलोड होगा जबकि परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा।
शेड्यूल द्वितीय चरण
द्वितीय चरण का एडमिट कार्ड और परीक्षा 20 जनवरी व 30 जनवरी को होंगे। इसका परिणाम 25 फरवरी को आएगा। तृतीय चरण की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम तीन अप्रैल को आयोजित होगा तथा अंतिम परिणाम पांच मई को जारी किया जाएगा। इसके बाद सात मई से काउंसिलिंग व प्रवेश प्रक्रिया शुरू होकर 15 मई से कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी।
वर्जन
मिशन बुनियाद के तहत चलाए जाने वाले जागरूकता अभियान के दौरान विद्यार्थियों को परीक्षा तिथि, पाठ्यक्रम और प्रश्न पत्र के स्वरूप से भी परिचित करवाया जाएगा, ताकि वे तैयारी के लिए पूरी तरह सक्षम हो सकें।-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें