फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हालना पुल से अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, तीन युवक सुरक्षित

विज्ञापन
फोटो 19एसएफडीएम7 लोगों की मदद से नहर की पटरी से कार को सड़क पर ले जाते हो युवक। स्रोत शहर निवा
विज्ञापन
सफीदों। बुधवार देर शाम हालना पुल के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर हांसी-बुटाना नहर में जा गिरी। हादसे में कार में सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत युवकों को कार से बाहर निकाला और पिकअप की मदद से क्षतिग्रस्त कार को नहर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार हालना पुल से तेज गति में सफीदों शहर की ओर आ रही थी। जैसे ही कार पुल पार करने लगी सामने से एक वाहन आ गया। अचानक सामने वाहन आने से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाया। कार सड़क की पटरी से उतरते हुए सीधे नहर में जा गिरी और नहर में पशुओं को नहलाने के लिए बनाई गई सेफ्टी वॉल से टकरा गई।
कार नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद लोगों ने पिकअप की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया और धक्का लगाकर उसे शहर की तरफ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें