01जेएनडी10: प्रवेश से जुड़े नए नियम के विरोध में एबीवीपी के सदस्य ओएसडी विजय कुमार को ज्ञापन सौ
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रवेश से जुड़े नए नियम के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ ओएसडी विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 25 मई को जारी प्रॉस्पेक्टस में शामिल प्रावधान को तत्काल वापस लेने की मांग की।
एबीवीपी ने कहा कि नए नियम के अनुसार जो विद्यार्थी पहले विश्वविद्यालय के शिक्षण विभागों में दो पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश ले चुके हैं, चाहे उन्होंने कोर्स पूरा किया हो या बीच में छोड़ दिया हो। उन्हें भविष्य में किसी अन्य पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सैनी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बहुविषयक अध्ययन और कौशल विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में यह नियम हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र संगठनों और विद्यार्थियों से बिना चर्चा किए यह निर्णय लागू किया है। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि नियम वापस नहीं लिया गया तो विश्वविद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन, कुलपति कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद ओएसडी विजय कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की चिंताओं को विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा और मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।