फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में आज घना कोहरा, जद में कई जिले

विज्ञापन
गुरुवार की सुबह छाए घने कोहरे में आते-जाते लोग। फोटो - संवाद।गुरुवार की सुबह छाए घने कोहरे में
विज्ञापन
- गोरखपुर के साथ कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों में भी रहेगा घना कोहरा
विज्ञापन


- तराई क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक कहीं-कहीं घने कोहरे की चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। हर बदलते दिन के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब गोरखपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल के अन्य सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों में शुक्रवार को अत्यधिक कोहरा पड़ सकता है। इसे देखते हुए इन जिलों को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, 13 दिसंबर तक पूरे पूर्वांचल में येलो अलर्ट की स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे
न्यूनतम और अधिकतम तापमान लगातार समान्य से नीचे बना हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री कम रहा। पिछले एक हफ्ते में चौथी बार न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें