फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का लगा आरोप

Wed, 19 Jan 2022 04:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

मृत महिला के चाचा ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर दी तहरीर, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इजरहवा गांव का है मामला।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इजरहवा गांव में मंगलवार शाम विवाहिता मीरा (28) का शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला। मीरा के मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इटवा थाना क्षेत्र के पाल गांव निवासी चंद्र भान यादव ने अपनी पुत्री मीरा की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के इजरहवा गांव निवासी धर्मेंद्र यादव के साथ की थी। करीब तीन वर्ष पूर्व धर्मेंद्र गौना कराकर मीरा को अपने घर लेकर गया था।

मंगलवार शाम को कमरे में छत के पंखे के कुंडे के सहारे फंदे से लटका हुआ उसका शव पाया गया। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, मीरा की ससुराल के लोगों का आरोप है कि गौने के बाद से ही ससुराल में दहेज की मांग की जा रही थी। उसके लिए मीरा को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज के लिए मीरा की हत्या कर दी गई। मीरा के चाचा बड़े लाल यादव ने त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक राम कृपाल शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें