फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड दिलाने के नाम पर खेल: अक्षय कुमार के नाम पर लाखों की ठगी, अभिनेता ने ट्वीट कर खबर को बताया गलत

Wed, 19 Jan 2022 04:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अक्षय कुमार से अवॉर्ड दिलाने के नाम पर लखनऊ में लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली गई है। इस पर खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर खंडन किया है।

 
Register For Event
विज्ञापन
अक्षय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक प्रोडक्शन हाउस द्वारा लखनऊ में एक अवॉर्ड समारोह के आयोजन का प्रचार किया जा रहा है। इसमें विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों के सफल लोगों को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से पुरस्कृत कराने की बात कही गई। आरोप है कि इच्छुक लोगों से 15 से 50 हजार रुपये तक ऑनलाइन जमा करा लिए गए। इसकी जानकारी जब अक्षय कुमार को मिली तो उन्होंने ट्वीट कर इस खबर को गलत बताया। शहर के एक प्रोडक्शन हाउस ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस कमिश्नर से करने की बात कही है।

विज्ञापन


राजधानी में एक प्रोडक्शन हाउस द्वारा 23 जनवरी को अवॉर्ड के आयोजन का कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा था। इसमें बताया गया कि राजधानी के पांच सितारा होटल में कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्य अतिथि अभिनेता अक्षय कुमार होंगे और वो होटल, पर्यटन, रेस्टोरेंट, बार आदि व्यावसायिक क्षेत्रों में सफल लोगों को अवॉर्ड देकर सम्मानित करेंगे।

शहर के ही विपिन प्रियंका प्रोडक्शन हाउस के संचालक डॉ. विपिन अग्निहोत्री का कहना है कि अवॉर्ड के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये ऑनलाइन वसूल लिए गए। किसी को होटल ताज तो किसी को हयात या कोई अन्य होटल में आयोजन की जानकारी दी गई। इसके बाद कोविड का हवाला देकर कार्यक्रम का आयोजन फरवरी तक टाल दिया गया।
विज्ञापन


डॉ. विपिन अग्निहोत्री का कहना है कि वे बुधवार को पुलिस कमिश्नर ध्रुवकांत ठाकुर से मामले में शिकायत कर कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, अवॉर्ड के आयोजन में अपनी उपस्थिति की खबर का अक्षय कुमार ने ट्वीट करके खंडन किया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि- जितना जल्दी संभव हो मैं लखनऊ जाना पसंद करूंगा। मगर ये (अवॉर्ड) खबर पूरी तरह से झूठी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें