वीडियो में क्या है?
वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' का जो बीटीएस वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि पहले वह जमीन पर लेट कर एक्टिंग करते हैं। इसके बाद उन्हें साथी कलाकार धक्का देता है। वरुण धवन आगे जाकर एक बॉक्स, फिर दीवार से टकरा जाते हैं। इसके बाद वह साथी कलाकार से रुकने के लिए कहते हैं।
वरुण धवन को कैसे लगी चोट?
वीडियो के कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा ''बॉर्डर 2' में मुझे अब तक की सबसे बुरी चोट लगी। जब मैं कैमरे से टकराने से बचने की कोशिश कर रहा था, तब मेरी टेलबोन एक चट्टान से टकरा गई। यह अब तक का सबसे बुरा दर्द था। मेरी टेलबोन में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया। मुझे लगता है कि मैं इससे अभी भी ठीक हो रहा हूं। उस दिन मेरी मदद करने के लिए मैं अपनी टीम का शुक्रगुजार हूं। मैं मुश्किल से चल पा रहा था लेकिन हमने हार नहीं मानी। इस सफर के लिए मैं आभारी हूं।'
'बॉर्डर 2' का कलेक्शन
आपको बता दें कि अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन के अलावा सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदारों में हैं। यह भारत-पाकिस्तान के 1971 युद्ध पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 214.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।