फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं रुबीना दिलैक, वीडियो ने मचाई हलचल; क्या है पूरा मामला?

Thu, 29 Jan 2026 11:16 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rubina Dilaik Viral Video: अपने एक वीडियो से रुबीना दिलैक ने हलचल मचा दी है। अभिनेत्री के फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है? 
Register For Event
विज्ञापन
रुबीना दिलैक - फोटो : इंस्टाग्राम @rubinadilaik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रुबीना दिलैक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया है। वीडियो में उन्होंने प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी है। दो साल पहले रुबीना दो बेटियों की मां बनी हैं। ऐसे में रुबीना दिलैक के इस वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। कई लोग इसे अभिनेत्री की प्रेग्नेंसी से जोड़ रहे हैं, तो कई लोग इसे प्रमोशनल वीडियो बता रहे हैं।
विज्ञापन


रुबीना के वीडियो में क्या है?
बुधवार को रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने साड़ी पहनी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कैमरे की तरफ मुड़ती हैं और कहती हैं कि 'मैं प्रेग्नेंट हूं।' इसके बाद अचानक वीडियो खत्म हो जाता है। इस बारे में रुबीना दिलैक ने कोई जानकारी नहीं दी है। उन्होंने अपने पति अभिनव को भी नहीं टैग किया है। 
 

आखिर क्या है सचाई?
रुबीना दिलैक के इस वीडियो ने यूजर्स को कंफ्यूजन में डाल दिया है। कई लोगों को मानना है कि रुबीना दिलैक वाकई प्रेग्नेंट हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह प्रमोशनल वीडियो है। क्योंकि कई बार सेलेब्स शादी और प्रेग्नेंसी जैसे शब्दों का इस्तेमाल शो या ब्रांड प्रमोशन के लिए इस्तेमाल करते हैं। अब अभिनेत्री के फैंस को इंतजार है कि इस मामले पर रुबीना दिलैक ही पूरी जानकारी दें।
 

शादी की 16वीं सालगिरह पर अदनान सामी ने पत्नी पर बरसाया प्यार, तस्वीरें शेयर कर लिखी दिल की बात

विज्ञापन

रुबीना और अभिनव की शादी
ख्याल रहे कि रुबीना दिलैक ने जून 2018 में अभिनव से शादी की थी। सितंबर 2023 में रुबीना दिलैक ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। दिसंबर 2023 में वह जुड़वा बेटियों की मां बनी थीं। उनकी बेटियों के नाम जीवा और एधा हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें