फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं बिग बॉस के इतिहास का सबसे महंगा कंटेस्टेंट’, करण कुंद्रा का बड़ा दावा; बोले- वो मेरा सबसे बड़ा पे चेक है

Wed, 18 Feb 2026 03:57 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Karan Kundra On Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने बिग बॉस 15 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने खुद को बिग बॉस के इतिहास का सबसे महंगा प्रतिभागी बताया है। जानिए करण ने बिग बॉस को लेकर क्या कुछ कहा…
Register For Event
विज्ञापन
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@kkundrra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करण कुंद्रा टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वो काफी लंबे वक्त से इस इंडस्ट्री में बने हुए हैं। मौजूदा वक्त में करण रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ’ के तीसरे सीजन में नजर आ रहे हैं। इस शो में उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश भी हैं। वहीं करण और तेजस्वी के इस साल शादी करने की भी चर्चाएं हैं। इस बीच अब करण कुंद्रा ने खुलासा किया कि वो बिग बॉस 15 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट थे। तब तक बिग बॉस के इतिहास में किसी ने भी उतनी फीस नहीं ली थी। 

करण ने मांगी थी मोटी रकम

विज्ञापन

हाल ही में एल्विश यादव के साथ एक पॉडकास्ट में बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रहे करण कुंद्रा ने शो की अपनी फीस के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने ये दावा किया कि उन्होंने इतनी फीस मांगकर इतिहास रच दिया है, जितनी किसी भी प्रतियोगी ने पहले कभी नहीं मांगी थी।

जब उनसे उनके अब तक के सबसे बड़े चेक के बारे में पूछा गया, तो करण ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मेरा सबसे बड़ा पे चेक जो था वो बिग बॉस का ही था। हमने इतिहास उखाड़ दिया था। सही समय पर सही जगह पर रहना वाली स्थिति होगी। 4-5 साल से वो बात तो कर ही रहे थे और उस समय हमारा कोविड खत्म हुआ था।
विज्ञापन


वे ऐसे थे जैसे नहीं करण तो हमें चाहिए। तो मैंने कहा मैं तो थोड़ा गुस्से वाला आदमी हूं। इसलिए मुझे न लीजिए, लेकिन वो फिर भी अड़ गए कि नहीं हमें कोई दिक्कत नहीं। फिर अंत में मैंने मुंह फाड़ा और उनको हां कर दिया। अच्छा खास मुंह फाड़ा था।’

विज्ञापन

करण कुंद्रा, तेजस्वी - फोटो : इंस्टाग्राम

उस समय इतिहास के सबसे महंगे कंटेस्टेंट थे करण
करण ने आगे बताया कि बाद में बिग बॉस वालों ने मुझसे कहा कि जितना तूने मंगा है वो इतिहास में किसी प्रतियोगी ने नहीं मांगा। क्योंकि उस समय के आसपास, मैं कैमरे के पीछे भी था और सह-निर्माता के रूप में भी काम किया था, इसलिए मुझे पता था कि कितना मांगना है। हालांकि, ये सिर्फ करण कुंद्रा की ओर से किया गया दावा है।

यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया कैसे पहुंचे थे अस्पताल?

बिग बॉस 15 से ही शुरू हुई करण और तेजस्वी की लव स्टोरी
बिग बॉस सीजन 15 में करण कुंद्रा के अलावा शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, जय भानुशाली जैसे कई टीवी कलाकार और प्रतीक सहजपाल जैसे रियलिटी शो स्टार शामिल थे। शो में तेजस्वी और करण को प्यार हो गया था। तबसे उनकी लव स्टोरी अभी भी चल रही है। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी भी तेजस्वी प्रकाश ने ही जीती थी। तब से करण और तेजस्वी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ रह रहे हैं। अब ऐसी चर्चाएं हैं कि ये कपल इस साल शादी के बंधन में भी बंध जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें