फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद सागर की प्रार्थना सभा में शामिल हुईं हेमा मालिनी, जया बच्चन से रजा मुराद तक कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 16 Feb 2026 07:28 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anand Sagar Prayer Meet: रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर की आज प्रार्थना सभा हुई। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
Register For Event
विज्ञापन
हेमा मालिनी, रजा मुराद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो 'रामायण' के निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के बेटे आनंद रामानंद सागर की आज प्रार्थना सभा हुई। इस सभा में उनके परिवार के लोगों के साथ फिल्म जगत की हस्तियां मौजूद रहीं। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हैं। प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी, जया बच्चन, रजा मुराद और सोनाक्षी सिन्हा की मां भी पहुंची हैं। आनंद सागर का 13 फरवरी को निधन हो गया था।
विज्ञापन


हेमा मालिनी
आनंद सागर की प्रार्थना सभा में अभिनेत्री हेमा मालिनी पहुंचीं हैं। जब वह प्रार्थना सभा में पहुंचीं तो पैपराजी उनकी तस्वीरें लेते हुए नजर आए।
 
जया बच्चन
प्रार्थना सभा में जया बच्चन भी पहुंचीं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर अभिनेत्री भावुक नजर आईं।
 


रजा मुराद

आनंद सागर की प्रार्थना सभा में अभिनेता रजा मुराद काले कुर्ते में पहुंचे। प्रार्थना सभा में पहुंचकर रजा मुराद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
 
कीकू शारदा
अभिनेता कीकू शारदा ने आनंद सागर की प्रार्थना सभा में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 
पूनम ढिल्लों
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आनंद सागर की प्रार्थना सभा में पहुंचीं।
 
इन लोगों के अलावा प्रार्थना सभा में कई दूसरे लोग भी पहुंचे।
 



विज्ञापन

पिता की विरासत को बचाया
ख्याल रहे कि 13 फरवरी को आनंद सागर का निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार उसी शाम 4:30 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में संपन्न हुआ। आनंद रामानंद सागर भारतीय टेलीविजन के सबसे प्रभावशाली परिवारों में से एक के सदस्य थे। 2005 में रामानंद सागर के निधन के बाद आनंद सागर ने सागर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ‘रामायण’ और अन्य क्लासिक प्रोजेक्ट्स के नए तरीके से फिर से टेलीकास्ट करने का काम जारी रखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें