फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toxic Teaser: इस दिन रिलीज होगा यश स्टारर 'टॉक्सिक' का टीजर, नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने दी जानकारी

Thu, 19 Feb 2026 01:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Toxic Teaser Release Date: फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वह इस फिल्म का टीजर कब रिलीज करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
टॉक्सिक - फोटो : इंस्टाग्राम@taranadarsh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता यश पिछले कुछ दिनों से अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म के कलाकारों के लुक सामने आए हैं। इसके बाद इस फिल्म की पहली झलक दिखी थी। इस पर काफी विवाद हुआ था। अब मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज करने की तारीख का एलान किया है।
विज्ञापन

 
कब रिलीज होगा टीजर?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टॉक्सिक का एक पोस्टर जारी किया है। इसमें बताया गया है कि फिल्म का टीजर कल 20 जनवरी 2026 को सुबह 9:35 बजे जारी होगा। पोस्टर पर यह भी लिखा है कि यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस फिल्म के टीजर को लेकर उत्साहित हैं।

पहली झलक की आलोचना
आपको बता दें कि यश के जन्मदिन (08 जनवरी) पर मेकर्स ने 'टॉक्सिक' की पहली झलक दिखाई थी। कुछ यूजर्स ने इसे बहुत बोल्ड बता कर इसकी आलोचना की थी, तो वहीं कुछ लोग इसके सपोर्ट में थे। फिल्म की पहली झलक में यश एक महिला के साथ बोल्ड अंदाज में रोमांस करते नजर आए थे।
 
विज्ञापन

कौन हैं निर्देशक?
फिल्म 'टॉक्सिक' की निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज होने वाली है। ‘टॉक्सिक’ से यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रुक्मणी वसंत के लुक सामने आ चुके हैं। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें