फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay-Rashmika Wedding: सामने आया विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स, जानें कार्ड के अलावा क्या है खास?

Thu, 19 Feb 2026 12:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vijay Rashmika Invitation Box: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। शादी के कार्ड की झलक सामने आने के बाद अब इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो सामने आया है। जानिए अतिथियों को क्या-क्या तोहफे दे रहे विजय-रश्मिका…
Register For Event
विज्ञापन
विजय-रश्मिका की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक, उनकी शादी में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा के सजे हुए घर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं वेडिंग कार्ट की भी एक झलक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब दोनों की शादी के वेडिंग कार्ड से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। दोनों ने एक बॉक्स में वेडिंग इन्विटेशन भेजा है। अब इस बॉक्स का एक वीडियो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि बॉक्स के अंदर क्या गिफ्ट्स हैं?

बॉक्स में हैं ये गिफ्ट्स

विज्ञापन

ऐसा बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका का वेडिंग इन्विनेशन पारंपरिक कार्डों के बजाय एक प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स वाला है। इसमें कपल से जुड़ी चीजें शामिल हैं। अब इस प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिससे पता चलता है कि इस बॉक्स के अंदर क्या-क्या है।

सबसे खास है नेशनल क्रश नाम का परफ्यूम, जो रश्मिका मंदाना के मशहूर टाइटल से प्रेरित है और उनके हाल ही में लॉन्च हुए परफ्यूम ब्रांड को समर्पित है। बॉक्स में हैंड क्रीम और फुट क्रीम भी शामिल हैं। एक और पर्सनल टच देते हुए विजय देवरकोंडा के कपड़ों के ब्रांड से जुड़ी रॉडी टी-शर्ट भी शामिल है। इतना ही नहीं इस बॉक्स में काजू और मिठाई का एक डिब्बा भी शामिल है।
विज्ञापन

 


 

विजय-रश्मिका वेडिंग कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों सामने आई थी शादी के कार्ड की झलक
इससे पहले पिछले दिनों दोनों की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी वायरल हुआ था। जिससे यह पता चला था कि 26 फरवरी को दोनों शादी करने वाले हैं। जबकि कार्ड में 4 मार्च को दोनों के रिसेप्शन के बारे में भी जानकारी थी। खबरों के मुताबिक, रिसेप्शन में फिल्म जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि दोनों ने मीडिया की मौजूदगी के बिना एक निजी समारोह आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की है। वहीं खबरें हैं कि शादी को प्राइवेट रखते हुए नो मोबाइल फोन पॉलिसी को भी लागू किया गया है। यानी कोई अतिथि पार्टी में फोन लेकर नहीं जा सकता।

खबरें ये भी सामने आ रही हैं कि रश्मिका और विजय मीडियाकर्मियों के लिए लंच का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में अभी तक इस जोड़े या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी मुलाकात
फिलहाल अभी तक कपल या उनके परिवार की ओर से शादी को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। लेकिन अब जैसे-जैसे जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं, उससे ऐसा लगता है कि दोनों की शादी में अब एक हफ्ते का ही समय बाकी रह गया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मुलाकात 2018 में फिल्म 'गीता गोविंदम' की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार शुरू हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें