फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबीन गर्ग मौत मामले में पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी, स्थानीय अदालत ने दिया निर्देश

Tue, 28 Oct 2025 02:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zubeen Garg Death Case: दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है। सिंगर की मौत के पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई गई है।
Register For Event
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामले की जांच चल रही है। आज मंगलवार को इस मामले में नया अपडेट यह है कि गुवाहाटी की एक स्थानीय अदालत ने जुबीन गर्ग की मौत के मामले में पांच आरोपियों की न्यायाकि हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए आरोपी
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, बक्सा जेल में बंद इन पांचों आरोपियों को कामरूप मेट्रोपॉलिटन के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने वर्चुअली पेश किया गया। अधिकारी ने कहा, 'पांचों आरोपियों की मौजूदा न्यायिक हिरासत कल खत्म होने वाली है। उन्हें वर्चुअल तरीके से CJM के सामने पेश किया गया और हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है'।

सामने आई अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत 'डकैत' की रिलीज डेट, नया पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने दी जानकारी

कौन हैं पांचो आरोपी?
पांच आरोपियों में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (NEIF) के चीफ ऑर्गनाइजर श्यामकानू महंत, सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, उनके कजिन और पुलिस ऑफिसर संदीपान गर्ग और उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर नंदेश्वर बोरा व प्रबीन बैश्य शामिल हैं। 

एसआईटी कर रही जांच
जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई। सिंगर वहां चौथे NEIF में शामिल होने के लिए गए थे। पांचों आरोपियों को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद 16 अक्तूबर को बक्सा जेल ले जाया गया। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य आरोपी, गर्ग के बैंड मेंबर अमृतप्रवा महंत और शेखरज्योति गोस्वामी, हाफलोंग जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं। राज्य पुलिस की CID की 10 सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) इस मामले की जांच कर रही है। SIT के हेड स्पेशल DGP मुन्ना प्रसाद गुप्ता पिछले हफ्ते जांच के सिलसिले में एक और अधिकारी के साथ सिंगापुर गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें