मृणाल ठाकुर ने शेयर किया पोस्ट
मृणाल ने अपनी आगामी फिल्म 'डकैत' का एक नया पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए कैप्शन में लिखा, '#DACOIT के साथ धमाकेदार ड्रामा का अनुभव करें। 19 मार्च, 2026 को हिंदी और तेलुगु में दुनिया भर में भव्य रिलीज।'
'डकैत' के बारे में
फिल्म 'डकैत' एक प्रेम कहानी है। शेष और मृणाल के अलावा फिल्म में अनुराग कश्यप की अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन शनील देव ने किया है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी और पटकथा अदिवी शेष और शनील देव ने मिलकर लिखी है। इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर में प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी और जैन मैरी खान भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: 'द फैमिली मैन' के सीजन 3 को लेकर आई अहम जानकारी, जानिए कब और कहां देख सकेंगे श्रीकांत तिवारी की कहानी