रवि किशन ने जताई किरदार पर खुशी
सीक्वल में बोमन ईरानी भी अपना किरदार अदा करते दिखेंगे। वे 8 जनवरी को शूटिंग जॉइन करेंगे। एक्टर-पॉलिटिशियन रवि किशन दिल्ली में 'खोसला का घोसला 2' की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर खुशी भी जताई। साथ ही बोमन ईरानी को रिप्लेस करने की अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रवि किशन ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैं इस कास्ट में शामिल होकर बहुत उत्साहित हूं। मैं दिल्ली शेड्यूल का हिस्सा बनूंगा'।
कहा- 'दर्शक बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे'
अपने किरदार को लेकर चल रही अटकलों पर बात करते हुए रवि किशन ने कास्ट में अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा, 'सभी लोग हैं। मैं उन्हें रिप्लेस नहीं कर रहा हूं। मेरा किरदार नया है। स्क्रिप्ट बहुत अच्छी है। मेरे सभी फैंस मुझे एक बिल्कुल अलग अवतार में देखेंगे'। रवि किशन की इस प्रतिक्रिया के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि बोमन ईरानी फिल्म का हिस्सा बने रहेंगे। वहीं रवि किशन फिल्म में एक नए किरदार के रूप में जुड़ेंगे।