फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल ने अपने 'गोवा गैंग' के साथ देखी फिल्म 'धुरंधर', जमकर की पार्टी; शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Wed, 07 Jan 2026 05:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Arjun Rampal Post Dhurandhar: अपनी हालिया रिलीज की सफलता का आनंद लेते हुए अर्जुन रामपाल ने अपने कुछ दोस्तों संग गोवा में जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' देखी। फिल्म के बाद एक शानदार डिनर हुआ, जिसकी खास तस्वीरें अर्जुन ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।
Register For Event
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आदित्य धर की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' में मेजर इकबाल के किरदार से काफी धूम मचाई। वहीं हाल ही में अर्जुन ने अपने गोवा के दोस्तों संग फिल्म 'धुरंधर' देखी, जिसकी खास झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल का पोस्ट
अर्जुन रामपाल ने अपने दोस्तों के साथ मस्ती भरी पार्ची की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इनमें सिनेमा हॉल में सभी को ग्रुप सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। साथ ही डिनर के समय की भी एक तस्वीर है। यहां तक कि मिठाई और पेस्ट्री की थाली पर भी चॉकलेट से 'धुरंधर' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।

अर्जुन ने लिखा खास नोट
अर्जुन रामपाल ने लिखा, 'अपने दोस्तों (गोवा के गैंगस्टर्स) के साथ 'धुरंधर' फिल्म देखने गया था। बहुत मजा आया। इसके बाद डिनर के लिए खूबसूरत टेर्टुलिया रेस्टोरेंट गए, जहां बहुत अच्छी मेहमान नवाजी मिली। स्वादिष्ट मिठाइयों के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन

अर्जुन रामपाल का करियर
रामपाल ने 2001 में राजीव राय की रोमांटिक फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बहरहाल, इन दिनों अर्जुन रामपाल फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने आज बुधवार को 34वें दिन अभी तक 1.6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 783.35 करोड़ रुपये कमाए हैं।

यह भी पढ़ें: कन्नड़ एक्टर यश के जन्मदिन से एक दिन पहले निर्माताओं ने जारी किया धांसू पोस्टर, 'टॉक्सिक' को लेकर लिखी यह बात..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें