बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण नवंबर में रणवीर सिंह से शादी करने के बाद, फिर से काम पर लौट आई हैं। दीपिका अभी हाल ही में ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए पेरिस रवाना हुईं। टीम के बाकी सदस्यों ने दीपिका का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्हें पेरिस में होने की पुष्टि की है। फोटो में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम से एफिल टावर की एक तस्वीर साझा की है जिसमें लिखा है, 'अउ रेवोइर पेरिस'।
बाजीराव मस्तानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस फिल्म में वह एसिड पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाएंगी। वहीं खबर है कि दीपिका विन डीजल की फिल्म xXx में भी नजर आ सकती हैं।
दीपिका ने अपने फैन्स से फिल्म को लेकर पूछा था कि आप फिल्म xXx में किसे देखना चाहेंगे। बता दें कि दीपिका पादुकोण को हाल ही में सबसे मूल्यवान बॉलीवुड का खिताब न्यूयॉर्क के फाइनेन्सियल कंपनी ने दिया है। वहीं दीपिका की ब्रांड वेल्यू करीब 102 मिलियन आंकी गई है।